भाजपा में अनिल जोशी ने राजनीति बुलंदियों को हासिल किया आज संगठन के ऊपर प्रहार करना उनकी नकारात्मक मनोदशा को दर्शाता है:सुशील शर्मा
जालंधर 10 जून (. ) आज भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पंजाब सरकार में लोकल बॉडी मिनिस्टर रहे श्री अनिल जोशी द्वारा जो आरोप पार्टी पर लगाए हैं उस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उनकी संकीर्ण सोच को साबित करते हैं पिछले वर्ष जब करोना का कहर पूरे प्रदेश एवं देश में मंडरा रहा था तब से अनिल जोशी जी अपने घर में ही अपने जीवन को व्यतीत कर रहे है अनिल जोशी जी इतने ताकतवर नेता हैं जिन्होंने देश के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय श्री अरुण जेटली जी को अमृतसर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया एवं यह आश्वासन दिया कि हम आपको वहां से भारी मतों से विजय प्राप्त करवाएंगे परंतु उनका वर्चस्व इतना था कि स्वर्गीय अरुण जेटली जी को वहां पर लगभग 1लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
श्रीमान अनिल जोशी जी का यह मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल पाएंगे मुझे लगता है कि उनकी स्मरण शक्ति बहुत ही कमजोर हो चुकी है क्योंकि विगत नगर निगम एवं नगर परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में लगभग 1100 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा गया और यह चुनाव उस समय लड़ा गया जब किसान आंदोलन पूरे जोर पर चल रहा था। इससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से संगठन के कार्य मे लगा हुआ है।
विगत जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे,पी नड्डा द्वारा सेवा ही संगठन कार्य का आह्वान किया गया तब पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा करोना की इस महामारी के विरुद्ध हर कार्यकर्ता ने एक सेवक होने का कर्म भी निभाया। इसी के साथ विगत 30 मई को जब केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण हुए तब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 30 मई को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें पार्टी द्वारा बूथ स्तर से लेकर मंडल एवं जिला स्तर तक सेवा के कार्य किए गए अगर मैं जालंधर की बात करूं तब इस दिन लगभग 225 स्थानों पर सेवा के कार्य किए गए ओर इन सेवा कार्यों का स्वरूप 16 तरह का था।
भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए अनिल जोशी जी ने राजनीति को बुलंदियों को हासिल किया परंतु आज उनका संगठन के ऊपर प्रहार करना उनकी नकारात्मक मनोदशा को दर्शाता है
जिस प्रकार अनिल जोशी जी का यह कहना है कि पंजाब प्रदेश संगठन एवं केंद्र के साथ उनका संवाद बहुत कम है यह बात पूर्णता गलत है जिस प्रकार मैं जालंधर जिले का अध्यक्ष हूं एवं हमारे ध्यान में प्रदेश की टीम ने उन सभी विषयों को लेकर आने का प्रयास किया है जिसमें केंद्र एवं पंजाब के संवाद की बात हो एवं किसानों के साथ जुड़े हर एक पहलू को सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्पष्ट किया है अनिल जोशी जी तो प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं तो यह संवाद उनके ध्यान में क्यों नहीं आया यह भी उनकी मानसिकता एवं मनोदशा को स्पष्ट करता है
आज संगठन का एक-एक कार्यकर्ता अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा को लेकर 2022 के विधानसभा के चुनावों के लिए कमर कस चुका है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि आगामी दिनों में पार्टी विपक्ष की विफलताओं को लोगों के सामने जग जाहिर करेगी एवं मोदी जी द्वारा किए गए कामों को हर जनमानस तक पहुंचाएगी।