ਪਬਲਿਕ ਟਾਈਮਜ਼

ਪਬਲਿਕ ਟਾਈਮਜ਼

Monthly Punjabi Magazine
Smt. Pushpinder Kaur

Chief Editor

ਸਮੂਹ ਪਾਠਕਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸਾਖੀ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ

ਇਸ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਵਿਚ ਅਸੀਂ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੰਜੋਕੇ ਤੁਹਾਡੇ ਰੁ-ਬਰੂ ਹੁੰਦੇ ਹਾਂ | ਸਾਡੀ ਇਸ ਪੇਸ਼ਕਸ਼ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਈਲ ਯਾਂ ਫਿਰ ਕੰਪਿਊਟਰ ਤੇ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਥੱਲੇ ਦਿਤੇ ਬਟਨ ਤੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ। …

राकेश राठौर ने 5 को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लेकर नार्थ विधानसभा क्षेत्र में किया बैठक का आयोजन

*राकेश राठौर ने 5 को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लेकर नार्थ विधानसभा क्षेत्र में किया बैठक का आयोजन*

 

*केंद्र की विकासवादी सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर ही पंजाब को सुशासन और विकास की राह पर चलाया जा सकता है:राकेश राठौर*

 

जालंधर 2 जनवरी( )आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि फिरोजपुर में 5 जनवरी को होने वाली रैली के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में किया गया इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने सभी को फिरोजपुर में होने वाली रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया इस बैठक में स्थानीय निवासियों द्वारा राकेश राठौर को भरपूर प्यार और सहयोग मिला। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवि महेंद्रू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,स्पोर्ट्स सेल पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष, विपिन शर्मा गोल्डी, राजेंद्र खरबंदा,सुशील सैनी,कमल जैन, कमल शर्मा,डी,के महाजन,प्रवीण रति,गौतम जैन,सुशील जैन,ओर राज कुमार,बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने सभी सभी गणमान्य लोगों को 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ऐतिहासिक रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने और अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने साथियों को ले जाने के लिए के लिए आग्रह किया और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने इसके साथ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। राकेश राठौर ने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में भाजपा शासित प्रदेशों में विकास की रफ्तार अपनी पूरी गति पकड़ चुकी है और हम सब को भी पंजाब प्रदेश को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथ मजबूत कर डबल इंजन वाली सरकार बनानी चाहिए।ताकि पंजाब प्रदेश में भी विकास की रफ्तार को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके। राकेश राठौर ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस पार्टी की सरकार और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल और दूसरे राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगों को झूठी गारंटी दे कर अपने प्रलोभन के जाल में फंसा कर गुमराह कर रहे हैं।राठौर ने कहा कि हम सभी पंजाब वासियों का यह फर्ज बनता है कि जो पिछले 5 साल की सरकार ने प्रदेश के वासियों को जो प्रलोभन के जाल में फंसा कर प्रदेश का नुकसान किया है उसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्किल है। राठौर ने कहा कि आज पंजाब में मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से खफा होकर पंजाब के उद्योग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।जिससे कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा सरकार की नीतियों से खफा होकर विदेशों की ओर पलायन तेजी से कर रहे है। राकेश राठौर ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में युवाओं को आर्थिक पैकेज ना देकर नशा माफियाओं और अन्य असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके चलते गली चौक चौराहों में गोलीबारी में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है राठौर ने कहा कि पंजाब के सुनहरी विकास व सुशासन के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर केंद्र की विकासवादी सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा जिससे कि पंजाब को सुशासन और विकास की राह पर चलाया जा सके

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *