ਪਬਲਿਕ ਟਾਈਮਜ਼

ਪਬਲਿਕ ਟਾਈਮਜ਼

Monthly Punjabi Magazine
Smt. Pushpinder Kaur

Chief Editor

ਸਮੂਹ ਪਾਠਕਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸਾਖੀ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ

ਇਸ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਵਿਚ ਅਸੀਂ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੰਜੋਕੇ ਤੁਹਾਡੇ ਰੁ-ਬਰੂ ਹੁੰਦੇ ਹਾਂ | ਸਾਡੀ ਇਸ ਪੇਸ਼ਕਸ਼ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਈਲ ਯਾਂ ਫਿਰ ਕੰਪਿਊਟਰ ਤੇ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਥੱਲੇ ਦਿਤੇ ਬਟਨ ਤੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ। …

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, करतारपुर के पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी आप में शामिल

*जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, करतारपुर के पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी आप में शामिल*

 

– सुरेंद्र चौधरी संतोख चौधरी के भतीजे हैं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कराया आप में शामिल

 

– चौधरी परिवार के हुए दो धड़े, एक कांग्रेस तो दूसरा आप के साथ

 

-आम आदमी पार्टी को हमें 130 करोड़ लोगों के बीच फैलाना है – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 

– आप की जनहितकारी नीतियों से हुआ प्रभावित, पंजाब का भविष्य केवल भगवंत मान के हाथों में सुरक्षित – सुरेंद्र चौधरी

 

जालंधर 10 अप्रैल

 

पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका देते हुए करतारपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इससे पूर्व जालंधर से विधायक सुशील रिंकू भी आप पार्टी में शामिल हुए थे और वह जालंधर लोकसभा चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार हैं। सुरेंद्र चौधरी चौधरी संतोख सिंह के भतीजे हैं।

 

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने सोमवार को हलका करतारपुर में एक चुनाव रैली के दौरान चौधरी सुरेन्द्र को आम आदमी पार्टी मे शामिल करवाया और औपचारिक रुप से पार्टी में शामिल स्वागत किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे बीच एक ऐसी शख्सियत है जो पुश्तों से राजनीति में और सामाज सेवा करते आए हैं। सुरेंद्र चौधरी एक सच्चे वालंटियर के तौर पर हमारे बीच में शामिल हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी करोड़ों लोगों की पार्टी है और पार्टी में करोड़ों लोगों को और आना है एवं पार्टी को और राज्यों में भी फैलाना है। अभी तो सिर्फ दो राज्यों में आप की सरकार है। अभी तो 130 करोड़ लोगों के बीच में पार्टी को जाना है।

 

वहीं सुरेंद्र ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब का भविष्य केवल भगवंत मान के हाथों में सुरक्षित है। उन्होने कहा कि भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने लोगों से किए वादों को पूरा किया है जिससे पंजाब के लोग खासे प्रभावित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *