ਪਬਲਿਕ ਟਾਈਮਜ਼

ਪਬਲਿਕ ਟਾਈਮਜ਼

Monthly Punjabi Magazine
Smt. Pushpinder Kaur

Chief Editor

ਸਮੂਹ ਪਾਠਕਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸਾਖੀ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ

ਇਸ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਵਿਚ ਅਸੀਂ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੰਜੋਕੇ ਤੁਹਾਡੇ ਰੁ-ਬਰੂ ਹੁੰਦੇ ਹਾਂ | ਸਾਡੀ ਇਸ ਪੇਸ਼ਕਸ਼ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਈਲ ਯਾਂ ਫਿਰ ਕੰਪਿਊਟਰ ਤੇ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਥੱਲੇ ਦਿਤੇ ਬਟਨ ਤੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ। …

भाजपा विकास और सुशासन के सिद्धांत पर लड़ती है चुनाव

भाजपा विकास और सुशासन के सिद्धांत पर लड़ती है चुनाव : अर्जुन राम मेघवाल

 

अर्जुन मेघवाल ने जालंधर के विकास हेतु भाजपा सांसद चुनने का जनता से किया आह्वान।

 

जालंधर, 1 मई ( ): संसदीय मामले और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मूल्यत: दो सिद्धांतों पर काम करती है। एक विकास और दूसरा सुशासन (गुड गवर्नेंस)। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी चुनाव हो या उपचुनाव हो भाजपा सिर्फ दो बातों पर ही फोकस करती है वो है सुशासन और विकास। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री आदि प्रत्याशी के लिए वोट मांगने तथा केंद्र सरकार की नीतियों को घर घर पहुँचाने के लिए चुनाव मैदान में उतरते हैं।

 

अर्जुन मेघवाल ने कहा कि यदि जालंधर के लोग भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को सांसद बनाते हैं तो जालंधर का विकास भी ज्यादा होगा और नागरिकों को अच्छी सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 100 से ज्यादा योजनाएं हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद तैयार किया और लागू किया है। इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच भी रहा है। अगर भाजपा का सांसद बनता है तो वह सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों की आवाज संसद में उठाएगा और जो वर्ग योजनाओं से वंचित है, उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करेगा।

 

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक साल के कार्यकाल में पंजाब की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गुड गवर्नेंस का नामोनिशान नहीं और पंजाब का विकास रुक चुका है। जनकल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चली जा रही हैं और पंजाब सरकार उसके नाम बदल कर अपने द्वारा चलाए जाने का झूठ जनता के सामने बोल रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी केंद्र सरकार की अच्छी योजनाओं को सभी सरकारों को हूबहू लागू करना चाहिए।

 

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी किसी राज्य के साथ पक्षपात नहीं करती। सभी योजनाओं को समान रूप से सभी राज्यों में लागू किया जाता है। भले ही भाजपा शासित राज्य हो या गैर भाजपा शासित राज्य हों। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी किसी के फंड को नहीं रोकती, अगर किसी राज्य ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए फंड का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) नहीं भेजा है तो उस स्थिति में ही ग्रांट अथवा फंड रोका जाता है।

 

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई यात्रा को जितना सुगम बनाया है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई यात्रा आम लोगों की पहुंच तक बना दी है। कई नए एयरपोर्ट शुरू किए गए हैं और यह सैक्टर आगे जाकर और भी प्रगति कराने वाला है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन, मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

 

 

फोटो कैप्शन : पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, साथ हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, भाजपा प्रवक्ता अनिल सरीन, मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा व अन्य।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *