*जालंधर भाजपा कोर ग्रुप ने संगठनात्मक ढांचे के चुनावो के लिए मंडल स्तर पर इंचार्ज एवं को इंचार्ज किए नियुक्त*
*आप और कांग्रेस से निराश हर पंजाबी को भाजपा से अमन शांति तरक्की की उम्मीद-श्वेत मलिक*
*सेंट्रल कैंट पर रमन पब्बी और नार्थ वेस्ट विधानसभा पर सुभाष सूद*
जालंधर( )भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई।इसमें विशेष रूप से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिला संगठन चुनाव इंचार्ज श्वेत मलिक उपस्थित हुए।इस अवसर पर सेंट्रल और कैंट हल्के से रमन पब्बी और नार्थ और वेस्ट हल्के से सुभाष सूद को इंचार्ज नियुक्त किया गया और इसके साथ साथ जिला संगठन में मंडलों अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए इंचार्ज और को इंचार्ज नियुक्त किए गए।इस अवसर पर श्वेत मलिक ने कहा कि आप और कांग्रेस से निराश हर पंजाबी को भाजपा से अमन शांति और तरक्की की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही पंजाब और पंजाबियों की हितैषी है और पार्टी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से बहुत चिंतित है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही निगम चुनावों में पार्टी के 19 पार्षद जीते थे।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सांसद सुशील रिंकू,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,सरबजीत मक्कड़ और जगबीर बराड,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी और सुभाष सूद उपस्थित हुए।इस मौके नॉर्थ हल्के से मंडल 1 से दविंदर कालिया इंचार्ज और अनिल शर्मा को इंचार्ज,मंडल 2 से अश्विन अटवाल इंचार्ज और तरुण छाबड़ा को इंचार्ज,मंडल 3 से हितेश स्याल इंचार्ज और शाम शर्मा को इंचार्ज,मंडल 4 से मनीष विज इंचार्ज और ब्रिज मोहन गुप्ता को इंचार्ज,सेंट्रल हल्के से मंडल 5 से ब्रजेश शर्मा इंचार्ज और चंदन रखेजा को इंचार्ज,मंडल 6 से अशोक सरीन हिक्की इंचार्ज और राम लुभाया को इंचार्ज,मंडल 7 से सन्नी शर्मा इंचार्ज और अंकुर रत्ती को इंचार्ज,मंडल 8 से राजेश कपूर इंचार्ज और मयंक व्यास को इंचार्ज,मंडल 9 से अमित भाटिया इंचार्ज और ऋषि बहल को इंचार्ज,मंडल 10 से सन्नी शर्मा इंचार्ज और सुनील चोपड़ा को इंचार्ज,मंडल 11 से भगवंत प्रभाकर इंचार्ज और अजय ठाकुर को इंचार्ज,मंडल 12 से राजीव ढींगरा इंचार्ज और डंपी लुभाना को इंचार्ज,मंडल 13 से अजय भारद्वाज इंचार्ज और अनिल ठाकुर को इंचार्ज,मंडल 14 से अश्विन भंडारी इंचार्ज और अंकुर गोयल को इंचार्ज,मंडल 15 से किशन लाल शर्मा इंचार्ज और मोहित त्रेहन को इंचार्ज,मंडल 16 से अमरजीत सिंह गोल्डी इंचार्ज और मास्टर फिरोज मसीह को इंचार्ज,मंडल 17 से दर्शन लाल भगत इंचार्ज और नरेश वालिया को इंचार्ज नियुक्त किया गया।